बाढ़ का पानी उतरने लगा है आने वाली चुनौतियों का सामना करना है - मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और बाढ़ राहत के लिए चलाए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने विदिशा पहुंचे। एसएटीआई कॉलेज के हेलीपैड पर उतरने के साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विदिशा जिले के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही बाढ़ का पानी उतरने के साथ किए जाने वाले कार्यों के बारे में अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया। सीएम ने कहा कि रेस्क्यू का काम पूरा हो चुका है। बाढ़ का पानी भी उतरने लगा है। अब इसके बाद की अन्य प्रकार की चुनौती है जिसका हमें सामना करना है। शिल्ट, मलवा हटाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। उसके बाद स्वास्थ्य सुविधाएं, बिजली और शुद्ध पेयजल की सुचारू व्यवस्था प्राथमिकताओं में शामिल है। यही नहीं पारदर्शिता से नुकसान का आकलन करने उनका पंचनामा बनाकर जल्द से जल्द उसका वितरण करने की बात भी कही।
बैठक में कलेक्टर एसपी के अलावा अन्य अधिकारी, विधायक मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विदिशा शहर के जतरापुरा इलाके का निरीक्षण किया


By - SAGAR TV NEWS
25-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.