बाढ़ पीड़ितों से मिलने नाव पर सवार होकर खुद पहुंचे सीएम शिवराज सिंह

बाढ़ पीड़ितों से मिलने नाव पर सवार होकर खुद पहुंचे सीएम शिवराज सिंह

नाव में सवार होकर बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे सीएम शिवराज

बाढ़ पीड़ितों से मिलने उन्हें आश्वत करने और विश्वास दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खुद बोट में सवार होकर उनके पास पहुंचे। हम बात कर रहे हैं। एमपी के विदिशा जिले की, जहाँ बीते दिनों हुई बारिश ने जमकर तबाही मचाई। बारिश भले ही रुक गयी हो लेकिन अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। स्थिति कुछ इस तरह की है की बारिश रूक जाने के बाद भी चारों तरफ जल सैलाब ही दिखाई दे रहा है। विपदा की इस घडी में लोगों की हिम्मत बढ़ाने और मदद करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिनके घरों में पानी भरा है। उनसे मिलने के लिए सीएम नाव से पहुंचे। जनता में यह विश्वास पैदा करने कि मुख्यमंत्री और सारा प्रशासन उनके साथ है। इसलिए वे लगातार घूम रहे हैं। जायजा लेते हुए सीएम ने कहा कि हमारी प्राथमिकता जनता और पशुओं की जिंदगी बचाना है। पूरी ताकत से राहत और बचाव कार्यों के लिए प्रयासरत हूं। पानी जैसे जैसे उतरेगा राहत का काम व्यापक पैमाने पर शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि विदिशा के कई गांव अभी भी जलमग्न हैं।


By - SAGAR TV NEWS
24-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.