जंगल में बैठे थे पति-पत्नी तभी कुछ युवक दोनों को इस तरह करने लगे परेशान ! || STVN INDIA ||

 

एक पति पत्नी का जोड़ा जंगल के पास घूमने गए थे जो आराम से बैठे हुए थे लेकिन तभी वहां पर पहुंचे कुछ लोगों ने उनके साथ में बदतमीजी की। जिसका वीडियो भी बनाया गया। मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सिटी फारेस्ट के जंगल से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सिटी फारेस्ट घूमने गए पति पत्नी को ये लोग निशाना बनाते दिख रहे हैं। हाथों में छड़ी लेकर आधा दर्जन युवक दबंगई के साथ पहले पति को छड़ी से मारते हैं। तभी कुछ युवक उसकी पत्नी साड़ी भी खीचने लगते हैं। जब पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो पुलिस को बुलाने की धमकी देने लगे।
वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है की इन लोगों के इरादे क्या होंगे। इस दौरान अगर कोई बड़ी या घिनौनी घटना हो जाती तो इससे इंकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि ये वायरल वीडियो पुराण बताया जा रहा है लेकिन इसने सिटी फारेस्ट में हो रहे कारनामे की पोल खोल दी है। अब पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पति पत्नी के साथ हुई ये घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।


By - Sagar tv news
24-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.