मध्य प्रदेश में बारिश से कई जगहों पर तबाही CM शिवराज ने हैलीकॉप्टर से लिया जायजा || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जगहों पर तबाही मच गयी। जिसके चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले के नटेरन गंज बासौदा, विदिशा, कुरवाई जैसे क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ के हालातों का जायजा लिया और राहत शिविरों का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों से चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गंजबासौदा में बाढ़ पीड़ितों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। बताया गया कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर कई राहत केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर लोगों को रोकने के अलावा खाने पीने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि इस बार की बारिश ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिस कारण बांध लबालब भरे हैं। कई बांधों के गेट खोलने पड़े। कई जगह नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। विदिशा जिले में बेतवा और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। कई गांव घिर गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जिलों में असामान्य बारिश हुई है। प्रशासन लगातार सक्रिय है। बोले की वो और भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जायेंगे।
वही, प्रदेश में भारी बारिश के चलते गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी जानकारी दी थी।


By - Sagar tv news
23-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.