लगातार बारिश से बिगड़े हालात, पुलिस के मना करने के बाद भी नहीं मान रहे लोग

 

दमोह जिले के पथरिया अंतर्गत पिछले दो दिनों से दिन रात आसपास के इलाकों में हुई जोरदार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। औऱ दूसरे शहरों में जाने वाले रास्तों पर भी जलभराव से यातायात प्रभावित हो गया। लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने को परेशान हो रहे हैं। दमोह पथरिया मुख्य मार्ग पर सुनार नदी की सड़क से करीब 30 फीट ऊपर पानी आ गया है। यहां पर रेलवे पुल के खतरे के निशान से करीब 15 से 20 फीट मात्र ही पानी नीचे रह गया है। ऐसे में यहां पर लगातार पुलिस व्यवस्था भी है। बावजूद इसके रेलवे पुल के सहारे लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार करते नजर आ रहे हैं। जो खतरनाक साबित हो सकता है। हालाँकि पुलिस द्वारा लोगों को रेलवे पुल पार ना करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। जो जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। बताया गया की कई गांवों का सम्पर्क शहर से जुड़ी सड़कों से टूट गया है। दमोह से पथरिया को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क जिसमें भी दो नदियां आती है। और यही एक मात्र रास्ता है। जो ग्रामीणो को शहर से जोड़ता है लेकिन यहां नदी उफान पर है।


By - SAGAR TV NEWS
22-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.