नदी में पुलिस जवान समेत तीन लोग बह गए नदी में

 

एमपी में हो रही लगातार बारिश आफत बनती जा रही है। कई जगहों पर हालात बिगड़ गए हैं। वहीं उमरिया में लगातार हो रही बारिश से भी यही हाल है। नदी नाले उफान पर हैं। और लोगों के बहने के मामले भी सामने आ रहे है। बताया गया कि नदी में नहाने के लिए पुलिस का एक जवान समेत तीन लोग गए थे। लेकिन पुलिस जवान और एक अन्य नदी के बहाव में बह गये। जिनका पता अभी तक नहीं चल सका है। जबकि उनका एक साथी किसी तरह बचकर बाहर आ गया। ऐसे ही एक दूसरे मामले में उमरिया मुख्यालय के धनवाही गांव में एक मासूम बच्चा नदी के पानी में बह गया। ये बच्चा नदी पार कर रहा था, तभी अचानक नदी में बाढ़ आ गई और उसे अपने साथ बहा ले गई। उसका सुराग अभी तक नही लगा है। उसे तलाशने में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई हैं।
गौरतलब है कि बीते 36 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश ने उमरिया में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है। यहां बीते 15 घंटे से बिजली बंद है


By - SAGAR TV NEWS
21-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.