सागर-कंटेनर की वजह से ट्रैक्टर-ट्राली हुई बेकाबू, दो पहुंचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के गौरझामर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। जिसमे लोग घायल हुए है इनमे एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना हाईवे पर स्थित नीमघाटी की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इस दौरान सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी। हादसे में घायल द्वारका पटेल ने बताया कि चीमाढाना से ट्राली में डस्ट भरकर अपने घर जा रहे थे। ट्रैक्टर पर मेरे साथ लालचंद सेन सवार थे। चीमाढाना से रवाना हुए। सागर-नरसिंहपुर हाईवे स्थित नीमघाटी से जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही डस्ट से भरी ट्राली सड़क पर पलट गई। तभी घाट पर पीछे से आ रहा ट्रक भी ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ गया।


By - Sagar tv news
20-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.