जन्माष्टमी पर दर्शन से रोकने पुलिस और विधायक में विवाद,धरने पर बैठे विधायक

 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दर्शन करने को लेकर एमपी के बांधवगढ़ में विवाद हो गया। जहां विधायक और प्रशासन आमने सामने आ गए। जिनमें तीखी नोंक झोंक तक हो गयी। बताया जा रहा है की बांधवगढ़ ताला गेट के सामने बीते करीब 14 घंटे से सिरमौर से भाजपा विधायक धरने पर बैठे हुए हैं। पार्क प्रबंधन और प्रशासन पर आस्था के साथ खिलवाड़ करने और हिन्दू विरोधी होने का लगाया आरोप भी लगाया। साथ ही कहा की हाथियों को मोहरा बनाकर प्रबंधन मंदिर को बंद करना चाहता है विधायक दिव्यराज सिंह ने कहा कि जब अमरनाथ यात्रा हो सकती है तो बांधवगढ़ मे जन्माष्टमी मेला क्यों नहीं हो सकता। बंदूकों से इन्हे डराया जा रहा है दरअसल उमरिया के बांधवगढ़ के किले में ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जाता है। हर साल जन्माष्टमी पर बांधवगढ़ में इस मेले में हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन करते हैं। लेकिन इस बार प्रशासन की तरफ से वन क्षेत्र में हाथियों के ज्यादा मूवमेंट को बड़ी वजह बताते हुए इसकी इजाजत नहीं दी गई। जिस पर रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह के अलावा सिरमौर से भाजपा विधायक युवराज दिव्यराज सिंह धरने पर बैठ गए। गुरुवार शाम 4 बजे से चल रहे धरने के बीच पुलिस मौके पर पहुंची। और भीड़ की गिरफ्तारी शुरू की। दिव्यराज सिंह ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि जिस तरह भगवान का जन्म कारागार में हुआ था, हम भी अपने भगवान के लिए कारागार को भर देंगे। खबर लिखे जाने तक धरना जारी था।


By - SAGAR TV NEWS
19-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.