सागर स्मार्ट सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कैसे होता है सारा काम,आम लोगों को बताया SAGAR TV NEWS

 

आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत नागरिकों ने सागर स्मार्ट सिटी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण किया। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कैसे काम करता है? यहां से इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) द्वारा कैसे शहर का ट्रैफिक व्यवस्थित किया जाता है? इस सब की जानकारी नागरिकों को स्मार्ट सिटी आईसीसीसी भ्रमण के दौरान दी गई। सागर स्मार्ट सिटी के परामर्शी समिति सदस्य के साथ कई वार्डों के नागरिकों ने आईसीसीसी पहुंचकर यहां की पूरी कार्यप्रणाली देखी और बारीकी से समझा। उन्हें बताया गया कि यहां से प्रशासन की कई सेवाओं को संचालित किया जाता है। आईटीएमएस के जरिए वाहन चालकों और यातायात पर नजर रखी जाती है। गलती पर ई-चालान घर भेजा जाता है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज, डायल 108, ई-पालिका, सीएम हेल्पलाइन, पब्लिक टॉयलेट फीडबैक, सेफ सिटी कैमरा सर्विलांस जैसी अन्य सुविधाओं की मॉनीटरिंग भी आईसीसीसी से की जा रही है। ट्रैफिक, क्राइम, बीमारी और कचरा कलेक्शन की सतत निगरानी की जाती है।
साथ ही उन्हें बताया की शहर के पांच एंट्री-एग्जिट प्वाइंट और 19 प्रमुख स्थानों पर कैमरों की नजर रहती है। इसके अलावा और भी कई सारी बातें बताई।


By - Sagar tv news
19-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.