सागर-विकलांग केंद्र पर लटका ताला,14 दिन से हड़ताल पर कर्मचारी || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिला अस्पताल के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कर्मचारी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर है। इस दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने वाले और विभाग से जुड़े अन्य काम ठप हो चुके हैं। जिससे दूरदराज से आने वाली दिव्यांग हितग्राही खासे परेशान हैं। दरअसल विभाग के कर्मचारियों का आरोप है कि जनपद पंचायत सीईओ मनीषा चतुर्वेदी को सामाजिक न्याय विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिसके बाद से ही वह कर्मचारियों से लगातार दुर्व्यवहार कर रही हैं। जिसके बाद विभाग के सभी कर्मचारी लामबंद होकर अब हड़ताल पर चले गए हैं। वही मामले में प्रभारी ज्वाइंट डायरेक्टर मनीषा चतुर्वेदी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।


By - Sagar tv news
19-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.