इंदौर से आई डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का निःशुल्क किया इलाज,स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी भी दी

स्कूल में आयोजित किये गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में इंदौर से आई हुई डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का इलाज किया साथ ही उनसे जरूरी सलाह दी। शिविर दमोह जिले के पथरिया के एक निजी स्कूल में लगाया गया था। इसको लेकर डॉक्टर नवीन जैन ने बताया की स्वस्थ भारत मिशन के अंतर्गत हमारे मिशन का मकसद लोगों को जागरूक करना और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देना है। बताया गया कि वर्तमान समय में मोटापे की बहुत ज्यादा समस्या है। साथ ही ऐसी कई बीमारियां हैं। जिसमें लोग डॉक्टरों के यहां चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कोई इलाज सही नहीं हो पा रहा। जिस कारण लोग परेशान होते रहते हैं। इस मिशन के अंतर्गत लोगों को सलाह दी जाती है। कि एक्सरसाइज करें और स्वस्थ भारत मिशन के अंतर्गत दो भागों में इलाज किया जाता है। पहले भाग में 20% एक्सरसाइज कराने का काम कोच द्वारा किया जाता है दूसरा भाग 80% रहता है जो भोजन से संबंधित रहता है जिससे लोगों को सही भोजन के बारे में बताया जाता है ऐसी कई जानकारियां उन मरीजों को दी जाती है जो अपने स्वास्थ्य के प्रति असंतुष्ट रहते हैं। वहीं निजी स्कूल के संचालक प्रिंस भार्गव ने बताया की निशुल्क स्वास्थ्य शिविर स्कूल में आयोजित हुआ। जिसमें कई लोगों को लाभ मिला


By - sagartvnews
19-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.