धन कुबेर निकला RTO छापेमारी में 600 गुना ज्यादा संपत्ति का हुआ खुलासा !

 

एमपी के एक आरटीओ के घर जब EOW की टीम ने छापेमारी की कार्यवाई की तो आरटीओ धन कुबेर निकला। जबलपुर में ईओडब्ल्यू ने आरटीओ संतोष पॉल के घर छापेमारी की। जहां आय से 600 गुना ज्यादा संपत्ति का खुलासा हुआ है। इस दौरान 6 आलीशान मकान, 1 फार्म हाउस, दो कार और मोटर साइकिल भी बरामद हुई है। यह सारी सपंत्ति काली कमाई की है। ईओडब्ल्यू की अब तक कार्रवाई में 16 लाख कैश, सोने, चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।
बताया गया की कोर्ट के आदेश के बाद ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा। स्पेशल कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। RTO के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की याचिका लगी थी। इस कार्रवाई के बाद संतोष पॉल और उनकी पत्नी रेखा पॉल की मुश्किल बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक स्पेशल कोर्ट में RTO संतोष पॉल और उनकी पत्नी लिपिक LDC रेखा पॉल के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति की याचिका लगाई गई थी। कोर्ट के आदेश के बाद EOW के एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की गयी।‌ आरटीओ संतोष पॉल की पत्नी रेखा पॉल भी आरटीओ ऑफिस में ही पदस्थ हैं।


By - SAGAR TV NEWS
18-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.