Station पर पहले धुंआ फिर देखते-देखते आग भड़क उठी || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के कटनी में मुख्य रेलवे स्टेशन के वाशिंग साइड में खड़ी यात्री ट्रेन की बोगियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 के पीछे वाशिंग साइड में खड़ी खाली यात्री ट्रेन के दो कोचों में आग भड़क उठी। एक कोच से लगी आग ने दूसरे कोच को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से बोगियां जलकर खाक हो गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस बात की खबर लगते ही मौके पर रेलवे आरपीएफ समेत आला अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।
बताया गया की कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के पीछे वॉशिंग साइड में अतिरिक्त कोच की ट्रेन खड़ी करने के लिए स्थान निर्धारित है। गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे ट्रेन के 2 कोच से धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड के दो वाहन पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
मामले में न्यू कटनी जंक्शन एरिया मैनेजर अनिल केवलानी ने बताया कि पहले एक कोच में आग लगी और उसके बाद दूसरे कोच में भी आग भड़क उठी। इसके कारणों का पता लगाने कमेटी गठित की जाएगी। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पता चल सकेगा कि आग कैसे लगी। जांच के बाद ही नुकसान का पता चलेगा।


By - amar taamrakar katni
18-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.