पत्नी थी मायके में कथावाचक शिष्या के साथ थे बंद कमरे में तभी पहुंच गयी पत्नी ! || STVN INDIA ||

 

 

पत्नी थी मायके में कथावाचक शिष्या के साथ थे बंद कमरे में तभी पहुंच गयी पत्नी !

शिष्या से रंगरलियां मनाते
कथावाचक को पत्नी ने पकड़ा !

पत्नी मायके गयी थी और घर में कथावाचक पति कथित शिष्या के साथ में रासलीला रचा रहे थे। जिन्हे रंगे हाथों पकड़कर पत्नी ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और कथावाचक समेत कथित शिष्या को थाने ले आई। मामला एमपी के शाजापुर से सामने आया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मोहन बड़ोदिया निवासी जितेंद्र महाराज कथावाचन का काम करता है। उनके सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार का काम गुना निवासी एक महिला करती है। उस महिला यानी (कथित शिष्या) के साथ जितेंद्र महाराज के संबंधों को लेकर कुछ समय पहले उनकी पत्नी सीमा शर्मा ने पुलिस को एक शिकायती आवेदन दिया था। जो बाद में वापिस ले लिया था। बीते दिनों जब सीमा रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके गई थी। तभी महाराज की शिष्या उनके घर पहुंच गई। इसकी सूचना जब सीमा को लगी तो वो अपने भाईयों के साथ नलखेड़ा स्थित अपने मायके से सीधे ससुराल पहुंची। जहां कथित शिष्या बंद कमरे में मिली। जिस पर पत्नी ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला खुलवाया। जब शिष्या बाहर निकली तो पत्नी ने उसके साथ झूमाझटकी की। तभी उसने सीमा को थप्पड़ जड़ दिया। वहीं महिला पुलिसकर्मी ने उसे सबक सिखाया। मामले में पुलिस महाराज और शिष्या को थाने ले गयी जहाँ पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने जितेंद्र महाराज के खिलाफ धारा 323, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
17-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.