सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक हुए सम्मानित

 

स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर सागर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग का सम्मान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।  यह सम्मान भोपाल में आयोजित हो रहे मुख्य समारोह के कार्यक्रम के दौरान किया गया है।
 यह सम्मान राष्ट्रपति पुलिस सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किया गया। बता दे की पुलिस महानिरीक्षक अनुराग 2003 के आईपीएस हैं। वे टीकमगढ़, सिंगरौली ,भिंड, हरदा, उज्जैन में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्य करने के बाद 5 साल तक सीबीआई में कार्यरत रहे। एक साल वे सीआईडी में भी रहे और सीआईडी मैं कार्य करने के बाद सागर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ हुए। पुलिस महानिरीक्षक को राष्ट्रपति पुलिस सराहनीय सम्मान मिलने पर संभाग आयुक्त मुकेश शुक्ला, डीआईजी विवेक राज सिंह, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बधाई दी है।


By - SAGAR TV NEWS
16-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.