पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज, BJP- कांग्रेस में तकरार || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी करने के बाद पूर्व मंत्री जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद सियासत गर्म हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक के बाद एक 5 ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा और खुली चेतावनी देते हुए सड़को पर उतरकर बीजेपी को मुंह तोड़ जबाब देने की बात कही। कमलनाथ के ट्वीट के जबाब देते गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह बार-बार सड़क पर उतरने की बातें करते रहते हो। कभी जनता के दिल में उतरने की बात भी कर लिया करो।वही जीतू पटवारी को लेकर कहा कि मप्र में यदि एक भी झूठी एफआईआर हुई हो तो बताएं। यदि कोई गलत करेगा तो भुगतेगा। कानून अपना काम करेगा। कांग्रेस के बरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यह सच्चाई दबाने की कोशिश है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता बीजेपी को जबाब देगा।पूर्व मंत्री पर एफआईआर दर्ज होने के बाद इस मामले में दोनों तरफ से सोशल वार और बयानबाजी का दौर जारी है। देखना दिलचस्प होगा कि अब कहा तक जाता है और उपचुनाव से पहले सियासत में क्या रंग दिखायेगा।


By - anuj goutam
10-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.