सागर-ऐतिहासिक धामौनी किले, गढ़पहरा में शीश महल पर पहली बार फहराया तिरंगा


सागर के ऐतिहासिक किले में पहली बार DIG ने फहराया तिरंगा

सागर-ऐतिहासिक धामौनी किले, गढ़पहरा में शीश महल पर पहली बार फहराया तिरंगा

 

सागर के ऐतिहासिक गढ़पहरा किले के अंदर बने शीश महल पर पहली दफा राष्ट्रध्वज फहराया गया है। डीआईजी विवेकराज सिंह कुकरेले रविवार को यहां साइकल तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचे थे। उन्होंने पहले धामौनी किले व बाद में गढ़पहरा के एतिहासिक किले पहुंचकर शीश महल पर तिरंगा झंडा फहराया। उल्लेखनीय है कि सागर-छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेकराज सिंह संभागभर में साइकल से तिरंगा यात्रा लेकर निकले हैं और जगह-जगह लोगों को तिरंगे झंडे क सम्मान के लिए अलख जगा रहे हैं।

मप्र में सागर संभाग में सागर-छतरपुर के डीआईजी विवेकराज सिंह कुकरेले हर घर तिरंगा अभियान के तहत संभाग में साइकल तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने तिरंगा यात्रा प्रारंभ की थी। पन्ना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर होते हुए उनकी तिरंगा साइकल यात्रा रविवार को सागर पहुंची थी। सुबह बंडा से होते हुए तिरंगा साइकल यात्रा लेकर वे पहले बांदरी, धामौनी पहुंचे। इसके बाद उनकी यात्रा गढ़पहरा धाम पहुंची। जहां उन्होंने श्री हनुमानजी सरकार के दर्शन किए और उसके बाद वे गढ़पहरा के किले के अंदर पहुंचे थे। यहां पर ऐतिहासिक शीश महल के ंऊपर पहुंचकर शीश महल पर राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा लगाया

रविवार को गौरमूर्ति पर यात्रा का समापन किया गया हैं।


By - sagar tv news
15-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.