सागर/खुरई में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, मंत्री भूपेंद्र सिंह तिरंगा लहराते आये नज़र

 

सागर जिले के खुरई में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली। दरअसल इस पंद्रह अगस्त पर भारत देश स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं सालगिरह पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी को लेकर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। और हर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत भी की गयी। जिसके तहत खुरई में भी कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ एक विशाल वाहन रैली निकाली। जिसमें सभी ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता और वंदे मातरम के जयघोष के साथ नगर का भ्रमण किया। खुरई के नए बस स्टैंड से तिरंगा रैली शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेशन चौराहे पर पहुंची। वहां से मंत्री के कार्यालय पहुंचकर इसका समापन हुआ। बाइक रैली में सैंकड़ों की संख्या में लोग तिरंगा लहराते हुए निकले।
गौरतलब है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक घर-घर तिरंगा लगाने का आव्हान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। खुरई में मंत्री भूपेंद्र सिंह के आव्हान पर सभी नागरिकों ने अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा लगाकर पीएम के अभियान को सफल बनाया


By - SAGAR TV NEWS
15-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.