सागर पुलिस आज़ादी के जश्न में डूबी महिला अधिकारी-कर्मचारियों ने जमकर किया डांस

 

 


आज पूरा सागर तिरंगे के रंगमें रंगा हुआ है आम लोगों से लेकर अधिकारी कर्मचारी जमकर उत्साह में नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीरें भी काफी शानदार हैं जिसमें महिला एडिशनल एसपी से लेकर सभी थाना प्रभारी और अन्य महिला स्टाफ आज़ादी के जश्न में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। और देश भक्ति के गानों पर झूमकर डांस करती हुई भी नज़र आ रही हैं। सभी लोगों में एक अलग ही ख़ुशी देखने को मिल रही है। दरअसल सागर में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया था। जिसे कलेक्टर दीपक आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो शहर से होते हुए निकाली गयी। इसमें बड़ी संख्या में महिला थाना प्रभारियों के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा। रैली का समापन पीटीसी मैदान में किया गया। जहां सभी ने देश भक्ति के गानों पर डांस किया


By - sagar tv news
14-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.