सागर/बंडा- डीआईजी विवेक राज सिंह ने साइकिल से निकाली तिरंगा यात्रा
अपनी फिटनेस और अपने एक अलग अंदाज़ के लिए चर्चित छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह फिर चर्चाओं में हैं उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सागर जिले के बंडा से तिरंगा साईकिल यात्रा शुरू की है। जो धामोनी किले से होती हुई सागर के गढ़पहरा किला पहुंचेगी। इसके बाद सागर शहर के तीन बत्ती स्थित गौर मूर्ति पर इसका समापन किया जाएगा। इस दौरान डीआईजी विवेक राज सिंह समेत उनके साथ चल रहे लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बताया गया कि लोगों में देश भक्ति पैदा करने के मकसद से यह यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने इससे पहले बंडा के बस स्टेंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद पुलिस थाना परिसर में पेड़ भी लगाया था। इसको लेकर डीआईजी ने बताया की इसका उद्देश्य यही है की लोग जागरूक हों साथ ही घर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की जा रही है