सागर/गढ़ाकोटा में वकीलों ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिखा अलग ही उत्साह

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में शनिवार को अधिवक्ता संघ के द्वारा बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें व्यवहार न्यायालय न्यायाधीश आशीष धुर्वे और  तहसीलदार कुलदीप पाराशर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का शुभारंभ किया। देश की आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिए अधिवक्ता संघ गढ़ाकोटा द्वारा बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। सभी अधिवक्ताओं ने अपनी यूनिफॉर्म में तहसील परिसर से बाइक तिरंगा रैली शुरू की। जिसमें यातायात के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण नगर के सभी प्रमुख मार्ग दमोह रोड, बस स्टेंड, नदी पार बिंदी तिगड्डा, थाना, गुन्जोरा तिगड्डा, बकोली तिगड्डा से होते हुए वापस तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पाराशर, थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे के अलावा बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए। इसको लेकर गढ़ाकोटा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जमील कुरैशी ने जानकारी दी।


By - sagartvnews
14-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.