सागर/जैसीनगर- तिरंगा यात्रा में दिखा गज़ब उत्साह, देशभक्ति नारों से बढ़ाया आम लोगों में जोश |
आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा हैं। शासन, प्रशासन और स्कूलों के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर आम लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं इसी को लेकर सागर जिले के जैसीनगर के निजी स्कूल के बच्चों ने भी नगर में शानदार तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा थामे बच्चें देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना जगा रहे थे। बैंड बाजो के साथ स्कूल परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापिस स्कूल पहुंची जहाँ इसका समापन किया गया।-