सागर जिले के राहतगढ़ में नगर परिषद चुनाव प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने अपने विजय जुलूस निकाले। और लोगों का अभिवादन किया गया। दरअसल राहतगढ़ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी से चुने गए हैं। विजयी जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाला गया। जहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष प्रियंका गोलू राय ने कहा कि वो अपने सभी पार्षदों को लेकर नगर विकास की एक नई इबारत लिखेंगी तो वहीं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सितारा बी जहीर खान ने कहा कि वो नगर के विकास कार्य में कोई कमी नहीं आने देंगे। सभी पार्षदों के सहयोग से विकास कार्य को गति देंगे
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.