सागर/रहली-तिरंगा रैली में सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर निकले, नवनिर्वाचित अध्यक्ष भी हुए शामिल

रहली में निकाली तिरंगा रैली

सागर/रहली -तिरंगा रैली में सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर निकले, नवनिर्वाचित अध्यक्ष भी हुए शामिल

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत सागर जिले के रहली में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी भी शामिल हुए उनके साथ सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों और घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाया, साथ ही अन्य लोगों को भी तिरंगा लगाने जागरूक किया । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रैली में बच्चों के द्वारा झंडा लहराया गया वहीं पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य अजीत जैन ने झंडा फहराया, जनपद कार्यालय में कर्मचारियों के द्वारा झंडा वंदन के बाद स्कूल परिसर से झंडा यात्रा निकाली गई, रैली में थाना प्रभारी रोहित मिश्रा भी रहे, नगर के प्रमुख मार्गो से झंडा यात्रा निकाली गई लोगों को अपने घरों में झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया गया तिरंगा यात्रा में लोगों के द्वारा देशभक्ति नारे लगाए गए


By - sagar tv news
13-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.