सागरगढ़ाकोटा में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया रक्षाबंधन

 

सागर जिले के गढाकोटा मे रक्षाबंधन का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखियां बांध उनकी लंबी उम्र की कामना की। इसके साथ ही बहनों ने भाईयों को मिठाईयां खिलाई। साथ ही भाईयों ने बहनों के सुख -दुख में साथ रहने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया है। बताया गया कि इस बार लोगों को 11 या 12 अगस्त को इस त्योहार को मनाने को लेकर दुविधा बनी थी। कई जगह 11 तारीख को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है तो कई जगह पर 12 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।


By - SAGAR TV NEWS
12-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.