पत्नी के अवैध संबंध होने पर पत्नी ने पति और देवर के साथ प्रेमी को निपटाया || SAGAR TV NEWS ||

 

पत्नी के एक युवक के साथ में अवैध सम्बन्ध थे जिसका पता जब उसके पति को चला तो वो उससे आये दिन घर में विवाद करता था। जिससे पति पत्नी और देवर ने मिलकर प्रेमी को ठिकाने लगा दिया था। घटना जबलपुर जिले के बरगी थाना इलाके की है। जहाँ पुलिस ने मामले का खुलासा किया। संजीवनी नगर इलाके में प्रेमी का मर्डर करने वाली महिला, पति और देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरगी सीएसपी प्रियंका शुक्ला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 7 अगस्त को लाल बिल्डिंग के सामने बैंक के पीछे कुएं के अंदर एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जिसकी पहचान बरगी के गुमइंसान राजेश विश्वकर्मा के रूप में की गई थी। डेड बॉडी के दोनो हाथ और पैर बंधे थे। आरोपी की पतासाजी करने के लिए क्राईम ब्रांच की टीमें गठित की। राजेश की आख़िरी बार बात किसी अनिल सिंगरहा से हुई थी। संदेही अंनिल सिंगरहा के घर पर दबिश दी गयी जहाँ वो और उसका मौसेरा भाई शंकर सिंगरहा मिला। संदिग्ध लगने पर दोनों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि अनिल की पत्नी सावित्री सिंगरहा से मृतक राजेश विश्वकर्मा के नाजायज संबंध थे। जिससे अनिल काफी मानसिक रूप से परेशान था। जिससे घर में विवाद करता था। इसके बाद इन तीनों ने प्लान बनाकर राजेश को घर बुलाया और उसका मर्डर कर दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।


By - Harish Dubey Jabalpur
10-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.