सागर-महिला को झांसे में लेकर किया गलत काम आरोपी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई के शहरी थाना पुलिस ने एक रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है की उसने महिला को झांसे में लेकर उसके साथ गलत काम किया। जानकारी के मुताबिक ट्रेन में वेंडर का काम करने वाली 40 साल की एक महिला की पहचान खुरई के सेठ ऋषभकुमार वार्ड में रहने वाले 65 साल के बुजुर्ग परमानंद पटेल से ट्रेन में हुई थी। वह किसी बहाने महिला को अपने घर ले गया जहाँ उसके साथ रेप किया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने परमानंद पर मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से उसे रिमांड पर भेजा है। मामले में शहरी थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी।


By - Sagar tv news
10-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.