सागर-1 वोट से जीते मिहीलाल बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का पर्ची से हुआ फैसला || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले की मकरोनिया नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रकिया संपन्न हो गई है, दोनों ही निर्वाचन में भाजपा और कांग्रेस के बीच दिलचस्प और नाते का मुकाबला देखने को मिला, कांग्रेस के जितेंद्र खटीक ने भाजपा को चुनाव जीतने में पसीने ला दिए। बता दे कि अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से मिहीलाल सूर्यवंशी तो कांग्रेस की ओर से जितेंद्र खटीक ने नामाँकन जमा किया थे। संख्या बल के हिसाब से भाजपा का अध्यक्ष बनना आसान लग रहा था। लेकिन कांग्रेस ने अपने मैनेजमेंट से इसे आसान बनने नहीं दिया, वोटिंग के बाद परिणाम की घोषणा की गई है। जिसमें भाजपा के मिहीलाल 1 वोट से जीतकर नपा मकरोनिया के अध्यक्ष बन गए हैं। मिहीलाल को 9 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के जित्तू खटीक को 8 मिले। एक वोट निरस्त हो गई है। चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से क्रास वोटिंग हुई है। क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होने पर मकरोनिया नपा के कुल 18 वार्डों में से भाजपा के 10 पार्षद, कांग्रेस के 5 और 3 निर्दलीय पार्षद जीतकर आए थे। इसमें से कांग्रेस से 1 और दो निर्दलीय पार्षद भाजपा के खेमे में चले गए थे। इसके बावजूद नपा अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस को 8 वोट मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से क्रास वोटिंग हुई है।
जब उपाध्यक्ष की चुनावी परक्सिया शुरू हुई तो फिर कांटे का मुकाबला देखने को मिला, उपाध्यक्ष के लिए भाजपा से मीनाक्षी विजय गौतम और कांग्रेस से फिर जित्तू खटीक आमने सामने थे। यहाँ भी भाजपा पार्षदों ने क्रोस बोटिंग की और मुकाबला टाई हो गया। जिसके बाद कन्या के हाथों पर्ची निकलवाकर उपाध्यक्ष का फैसला हुआ,मीनाक्षी गौतम के नाम की पर्ची निकलने से वो नगर पालिका उपाध्यक्ष बन गई,


By - Sagar tv news
08-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.