आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस के पीछे दौड़ाया कुत्ता चौकी प्रभारी और आरक्षक घायल

 

 

करीब दो दिन पहले पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इसी को लेकर पुलिस की दो टीम उसे पकड़ने पहुंची। ऐसा आरोप है की इसी दौरान आरोपी ने पालतू कुत्ते को छोड़ दिया और मौके से भाग निकला। मामला एमपी के अशोकनगर से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कचनार थाना के साथ देहात थाने की पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची थी। घटना में चौकी प्रभारी और एक आरक्षक घायल हुए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वहीं आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर घर में जबरन घुसने और सामान की तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है की देहात थाने के पास रहने वाले महुआखेड़ा निवासी रविंद्र यादव को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस ने दो टीम बनाकर रविंद्र के घर पर दबिश दी और सामने से देहात पुलिस ने भी घेराबंदी कर दी। पुलिस के मुताबिक पकड़े जाने के बाद रविंद्र छूटकर भाग गया और पुलिस टीम पर अपने पालतू कुत्ते से हमला करा दिया। कुत्ते ने आरक्षक दीवानसिंह की उंगली में काट लिया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। वहीं रविंद्र ने भी मारपीट की। पुलिस ने आरक्षक की रिपोर्ट पर रविंद्र के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर दो दिन पहले नासिर खान ने शिकायत की थी जहाँ 406 का प्रकरण का दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया की रविंद्र पर 18 मामले दर्ज हैं।
इसके अलावा आरोपी रविंद्र यादव की मां और पत्नी का कहना है। की रविंद्र घर पर नहीं था और पुलिस जबरन घर में घुसी। जहाँ तोड़फोड़ की गयी।


By - Rahul Jain
10-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.