सागर-नगर निगम पहुँचते ही महापौर संगीता तिवारी के क्यों छलके आंसू

सागर-नगर निगम पहुँचते ही महापौर संगीता तिवारी के क्यों छलके आंसू

सागर निगम पहुँचते ही महापौर के क्यों छलके आंसू !

सागर की नवनिर्वाचित महापौर संगीता तिवारी पदभार ग्रहण समारोह के दौरान भावुक हो गयी उनकी आँखों से आंसू छलक पड़े। वो जैसे ही सागर नगर निगम महापौर की कुर्सी पर बैठी वैसे ही इमोशनल हो गयी। उन्होंने कहा की जनता ने जो आशीर्वाद दिया है उससे अभिभूत हूँ, अब परिषद और निगम कर्मियों के साथ मिलकर सागर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी।

दरअसल शनिवार को शपथ लेने के बाद सोमवार को संगीता सुशील तिवारी और सभी पार्षदों का नगर निगम में पदभार ग्रहण कार्यक्रम था। जिसके तहत वो साढ़े ग्यारह बजे नगर निगम पहुंची वो जैसे गाड़ी से नीचे उतरी वैसे ही उन पर फूलों की बारिश होने लगी। निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी के साथ में स्वागत किया। इसके बाद वो सभी का अभिवादन करते हुए महापौर कक्ष में पहुंची जहां संगीता तिवारी भावुक हो गयी थी। पदभार संभालते हुए उन्होंने सिग्नेचर किये और इसके बाद सभागार में पहुंची। यहां भाजपा के सभी पार्षद मौजूद थे इस दौरान पहले सभी पार्षदों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। तो वहीं निगम के अधिकारी और सभी कर्मचारियों ने भी स्वागत सत्कार किया। जानकारी देते हुए संगीता तिवारी बोली की संकल्प पत्र में जो भी वादे किये गए हैं। उनको पूरा किया जायेगा।

 


By - SAGAR TV NEWS
08-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.