सागर- स्कूल जा रही छात्राओं के साथ दो युवकों ने की छेड़छाड़,मामला दर्ज || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर- स्कूल जा रही छात्राओं के साथ दो युवकों ने की छेड़छाड़,मामला दर्ज

छात्रा और उसकी सहेलियों से
छेड़छाड़ दो पर मामला दर्ज

शिवराज मामा के राज में उनकी भांजियां अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सागर जिले के गौरझामर थाना इलाके में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आया। शिकायत के बाद पुलिस ने दो युवकों पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नाहरमऊ में पढ़ने वाली छात्राएं जब स्कूल जा रही थी। तब कुछ मनचले लड़कों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए उनकी साइकिलों को लात मारकर छात्राओं को गिरा दिया। इस घटना के बाद स्कूल पालक संघ के अध्यक्ष प्राचार्य, जनप्रतिनिधि और बच्चियों के परिजन गौरझामर थाना पहुंचे। जहाँ उन्होंने इस घटना की शिकायत थाना प्रभारी और महिला डेस्क की आरक्षक से की। मामले में गौरझामर थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर ने बताया की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया की कोनियां का हलके यादव और नाहरमऊ का रहने वाला कन्नू यादव ये दोनों नाबालिग और उसकी सहेलियों का पीछा कर परेशान करते थे। दोनों पर आईपीसी, पॉस्को एक्ट के अलावा कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
07-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.