सागर-हाथों में तिरंगा थामकर सड़को पर उतरी पुलिस, कलेक्टर-IG-SP रहे मौजूद

 

देश की आजादी का 75वा स्वतंत्रता दिवस को आजादी अमृत महोत्सव के तहत घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर सागर पुलिस के द्वारा पीटीसी ग्राउंड से पैदल तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा अभियान रैली में आईजी अनुराग, कलेक्टर दीपक आर्य, SP तरुण नायक, नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शहर के थानों और पुलिसलाइन के सैकड़ो पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
तिरंगा अभियान रैली में आगे वाहन चल रहा था जिसमे देशभक्ति से ओतप्रोत गाने बज रहे थे इसके पीछे अधिकारी तिरंगा लेकर चल रहे थे और उनके पीछे सभी पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लिए हुए पैदल पीटीसी ग्राउंड से रेनवसेरा, तीनमढ़िया, परकोटा होते हुए तीनबत्ती पहुंची, आगामी दिनों में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक, हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिले में तैयारी की जा रही है उसके लिए लोगों को जागरूक किया जा सके। सभी ने आजादी अमृत महोत्सव को लेकर आगामी दिनों में जो हर घर तिरंगा अभियान में घर दुकान प्रतिष्ठान शासकीय भवन सहित सभी जगह तिरंगा लगाने का संदेश दिया है।
वही आईजी अनुराग तीनबत्ती स्थित खादी भंडार पहुंचे यहां से उन्होंने अपने पैसो से तिरंगा खरीदा और कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी से तिरंगा खरीदकर अपने घर पर लगाए।
बता दें कि भारत इस साल 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है, भारत सरकार आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मना रही है, ये देश के लोगों को समर्पित है, जैसा की हर देशवासी को मालूम है कि भारत 1858 से 1947 तक ब्रिटिश शासन के अधीन था, ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1757 से 1857 तक भारत पर शासन किया था, 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान ने 200 साल के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी हासिल की, स्वतंत्रता सेनानी के विशाल साहस और बलिदान ने 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया था, वहीं, आजादी के 75 साल पूरे होने में बस कुछ ही दिन बाकी है


By - SAGAR TV NEWS
07-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.