पूर्व विधायक सुनील जैन की BMW कार हुई बेकाबू, दिल्ली में हुआ Accident, बेटी के साथ थे सवार
MP के पूर्व विधायक सुनील जैन की BMW कार हुई बेकाबू
पूर्व विधायक सुनील जैन की BMW कार हुई बेकाबू, दिल्ली में हुआ एक्सीडेंट, बेटी के साथ थे सवार
सागर के कांग्रेस नेता और देवरी के पूर्व विधायक नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रही निधि जैन के पति सुनील जैन के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली में शनिवार रात गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर बीएमडब्ल्यू कार बेकाबू होकर दूसरे वाहनों से टकरा गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस टक्कर में कांग्रेस नेता सुनील जैन को भी चोटें आई है और डॉक्टरों ने उन्हें रेस्ट पर रखा है।
बताया जा रहा है कि सुनील जैन कार को खुद ड्राइव कर रहे थे उनके साथ बेटी भी थी और ड्राइवर पीछे सीट पर बैठा था, सुनील जैन अपनी बेटी के घर जा रहे थे और ड्राइवर को रास्ता पता नहीं था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है लेकिन अन्य किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।
वही सुनील जैन के बड़े भाई शैलेंद्र जैन भाजपा से नगर विधायक है। सुनील जैन ने 1993 में सागर की देवरी विधानसभा से विधायक रहे हैं।