सागर/शाहगढ़ में जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ

 

सागर जिले के शाहगढ़ में जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जनपद पंचायत के आजीविका मिशन कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरवंश सिह राठौर की अध्यक्षता और भाजपा नेता सुधीर यादव के विशिष्ट आतिथ्य में शाहगढ़ जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष यादव को शाहगढ़ तहसीलदार एलपी अहिरवार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष के बाद तहसीलदार एलपी अहिरवार ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष संतोष लोधी और 18 जनपद सदस्यों को भी एक साथ शपथ दिलाई।
बता दें की शाहगढ़ जनपद पंचायत में 20 वार्ड हैं। जिसमें से 12 वार्डों से महिला जनपद सदस्य निर्वाचित हुई हैं। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपने पद की गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्र में विकास करने की शपथ ली है। कार्यक्रम में शाहगढ़ जनपद पंचायत इलाके की 49 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंच और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


By - SAGAR TV NEWS
07-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.