सागर-निगमाध्यक्ष चुनाव में भाजपा की जीत, अपील समिति में इन्हे मिली जगह
सागर नगर निगम के अध्यक्ष भाजपा के वृंद्रावन अहिरवार चुने गए है। वही अपील समिति में पार्षद वैदेही पुरोहित, पूजा सोनी, राजकुमार पटेल और अनिता रामू ठेकेदार है। चुनाव के बाद सभी ने भाजपा पार्टी और बरिष्ठ नेताओ का आभार जताया है। शनिवार को चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वृंद्रावन अहिरवार और कांग्रेस से सुलेखा राय ने नामाकंन जमा किया था। चुनाव प्रक्रिया के वोटिंग की गई। जिसमें महापौर समेत 48 वार्डों के पार्षदों ने वोट डाले। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक आर्य ने वोटिंग के बाद परिणाम की घोषणा की। जिसमें भाजपा के वृंद्रावन अहिरवार को 42 वोट मिले और कांग्रेस की सुलेखा राय को 7 वोट मिले। भाजपा के वृंद्रावन अहिरवार निगमाध्यक्ष चुने गए हैं। सागर में नगर निगम चुनाव में 40 पार्षद भाजपा, 7 कांग्रेस और 1 निर्दलीय पार्षद जीतकर आए थे। निर्दलीय पार्षद अशोक साहू ने भाजपा में शामिल हुए और सदस्यता ली है। वही इसके लिए भाजपा ने अलोक शर्मा को पर्यवेक्षक के रूप में सागर भेजा था जिन्होंने भाजपा पार्षदों से राय ली थी, निर्वाचन से पहले पार्षदों का सम्मेलन होटल क्राउन पैलेस में हुआ जिसमे अलोक शर्मा ने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा की थी।