सागर-बड़ी माँ ने किया था मासूम को गायब, पुलिस ने खोली काली करतूत

 

सागर के रहली थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते बड़ी माँ ने 4 साल की मासूम की जान ले ली, इतना ही नहीं घटना के बाद उसके शरीर को मिट्‌टी में गाड़ दिया। आरोपी महिला की निशानदेही पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। बता दे कि थाना क्षेत्र के टिकीटोरिया के पास रहने वाले मनोज भदौरिया की 4 वर्षीय बेटी ईश्वरी भदौरिया शुक्रवार सुबह घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक वह गायब हो गई। बेटी कहीं नजर नहीं आई तो तलाश शुरू की गई। परिवार वालों ने आसपास के क्षेत्र में तलाशा। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जिसके बाद रहली थाने पहुंचकर शिकायत की।
शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की। छानबीन में सामने आया कि फरियादी मनोज भदौरिया और उसकी भाभी सुनीताभदौरिया के बीच पारिवारिक कलह चल रही है। संभवत: वह बच्ची को साथ ले गई हो। इसी के आधार पर पुलिस ने सुनीता को हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में सुनीता टूट गई और घटना को कबूल कर लिया।


By - SAGAR TV NEWS
06-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.