सागर-गाय ने जन्मा अनोखा बछड़ा आगे के दो पैर न होने से बना चर्चा का विषय
सागर-गाय ने जन्मा अनोखा बछड़ा आगे के दो पैर न होने से बना चर्चा का विषय
गढ़ाकोटा में गाय ने जन्म दिया दो पैर वाला बछड़ा
अमूमन गाय के बछड़े या बच्चिया के चार पैर होते हैं। लेकिन सागर जिले के गढ़ाकोटा में एक अनोखे बछड़े का जन्म हुआ है। यहां एक गाय ने जिस बछड़े को जन्मा उसके आगे के दो पैर नहीं है जबकि पीछे हैं। जब लोगों ने इसे देखा तो वो हैरान रह गए और ये चीज चर्चा का विषय भी बनी हुई है। बताया जा रहा है की गढ़ाकोटा नगर के कमला नेहरू वार्ड में मनोज कोरी के यहां पालतू गाय ने इस अनोखे बछड़े को जन्म दिया है। हालांकि अभी उसे बहुत ज्यादा परेशानी नहीं है। मनोज कोरी ने जानकारी देते हुए बताया की उसे कुछ हो न इसके लिए डॉक्टर से भी चेकअप कराया है। वहीं इस मामले में गढ़ाकोटा की पशु चिकित्सा सर्जन जयश्री नेमा ने जानकारी देते हुए बताया की ये चीज जन्मजात दोष के कारण, असमान्य मामला या विसंगतियों के कारण हो सकती है। अगर उसे बराबर चारा मिलेगा तो वो आगे भी जीवित रहने में कोई परेशानी नहीं होगी।--------