जहाँ कांग्रेस का अध्यक्ष बन सकता था वहाँ भाजपा ने बना लिया अपना अध्यक्ष || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के पथरिया में नगर परिषद् अध्यक्ष के लिए एसडीएम कार्यालय में निर्वाचन प्रक्रिया हुई। जिसमें भाजपा समर्पित रश्मि सुंदर लाल विश्वकर्मा अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष शोभारानी संतोष दुबे को बनाया गया है। दिलचस्प बात ये है की रश्मि सुन्दर लाल विश्वकर्मा इससे पहले कांग्रेस उससे भी पहले बसपा में थी। उन्हें 8 मत मिले। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए शोभा रानी संतोष दुबे को 9 मत मिले। प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए रश्मि सुंदर लाल विश्वकर्मा तो राकेश साहू ने अपने नामांकन दाखिल किए थे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पहले बसपा में थी। निकाय चुनाव में वार्ड क्रमांक 6 से पार्षद चुनी गयी। शुक्रवार को भी उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव पटेल और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेश की सदस्यता ली। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष की घोषणा की गई। लेकिन उसके बाद सुंदर लाल विश्वकर्मा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने भाजपा ज्वाइन करने की बात कही। दूसरी तरफ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शोभा रानी संतोष दुबे को उपाध्यक्ष घोषित किया।
गौरतलब है की कांग्रेस के 7, भाजपा के 4 और बसपा के 3 तो एक निर्दलीय पार्षद था। लेकिन अध्यक्ष का पेंच फंसा हुआ था। तभी सोशल मीडिया पर इन सभी पार्षदों का गंगाजल लेकर वीडियो वायरल हुआ। इन सभी को हरिद्वार में भाजपा जिला अध्यक्ष ने गंगा मैया की सौगंध दिलाई गई। कि वह बसपा अध्यक्ष के पक्ष में वोट करेंगे। अध्यक्ष की वोटिंग के दिन लंबे समय से बसपा में जुड़े रश्मि सुंदर लाल विश्वकर्मा ने बसपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली। और शाम को भाजपा में शामिल हुई।


By - Aftab Khan pathariya
05-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.