सागर- मंहगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन पुलिस से उलझे कांग्रेसी

 

भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई-बेरोजगारी और जरूरी चीजों पर जीएसटी के खिलाफ सागर में कांग्रेस ने जंगी विरोध प्रदर्शन किया। शहर के तीन मढ़िया पर किये गए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सभा स्थल के पास पुतला दहन की कोशिश की, जहाँ पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छीना झपटी और तीखी बहसबाजी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन करते हुए पुतला छीनने की कोशिश की। तो कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और सरकार के अलावा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।
जानकारी के मुताबिक विरोध प्रदर्शन करने के बाद जब कांग्रेसियों का काफिला ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ा तभी पुलिस ने घेराबंदी कर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसी दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों को पकड़कर हिरासत में लेते हुए पुलिस वाहनों में ठूंस कर जेल भेज दिया।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस ने तीन मढिया तिराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया था। इस जहां महंगाई दानव के रूप में पीएम का पुतला फूंक कर अपनी गिरफ्तारी दी। 


By - SAGAR TV NEWS
05-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.