देखते ही देखते नदी में समा गया एक विशाल पेड़ देखिये नज़ारा || STVN INDIA ||
पेड़ का एक ऐसा नज़ारा कैमरे में कैद हुआ है। जो काफी हैरान करने वाला है। इसमें देखा जा सकता है की एक विशाल पेड़ देखते ही देखते पानी में समा जाता है। तस्वीरें उत्तर प्रदेश के बलिया के घाघरा नदी से सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक बांसडीह इलाके के सुल्तानपुर गांव स्थित घाघरा नदी में बढ़ रहे जलस्तर से कई जगहों में कटान हो रहा है। जिस वजह से एक बड़ा धराशाई हो गया और कुछ ही देर में पेड़ नदी में ही समा गया। इस घटना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।