पिता की वजह से ही उसका बेटा अब वापिस नहीं आ सकेगा || SAGAR TV NEWS ||

 

बीते दिन दमोह जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। जहां एक पिता ने अपने ही बेटे का एक हाथ कुल्हाड़ी से काटकर धड़ से अलग कर दिया था फिर उस कटे हुए हाथ को लेकर पुलिस थाने पहुंचा था। घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बता दें की ये पूरा मामला पथरिया थाने की जेरठ चौकी के बोबई गांव का है। जहां मोतीलाल पटेल ने अपने बेटे संतोष से बाइक की चाबी मांगी। लेकिन उसने बाइक देने से इनकार कर दिया। यह सुनकर पिता को गुस्सा आया और उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपने ही बेटे का बायां हाँथ धड़ से अलग कर दिया। जिससे संतोष तुरंत बेहोश हो गया था। इसके बाद गुस्साया पिता बेटे का कटा हुआ हाँथ और कुल्हाड़ी लेकर पैदल ही जेरठ पुलिस चौकी पहुंचा और खुद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं घायल संतोष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन शुक्रवार को उसकी जान चली गयी।
डॉक्टर के मुताबिक अगर उसे समय पर इलाज मिल जाता या फिर उसका कटा हाथ समय रहते मिल जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। मामले में एसपी डी आर तेनिवार ने बताया कि आरोपी पिता खुद चलकर थाने आया जिसे गिरफ्तार किया था। मामले की जांच की जा रही है।


By - Shantanu Bharat damoh
05-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.