विदेशी जोड़े ने भारत में हिन्दू रीति रिवाजों से की शादी, दोनों देशों में सब कुछ ठीक नहीं

विदेशी जोड़े ने भारत में हिन्दू रीति रिवाजों से की शादी, दोनों देशों में सब कुछ ठीक नहीं

रूस-यूक्रेन के प्रेमी जोड़े ने सात फेरे लेकर की शादी


प्रेमी जोड़े ने हिन्दू रीति रिवाज से की शादी

रूस और यूक्रेन का है प्रेमी जोड़ा


प्यार ऐसी चीज है की इंसान सारी चीजें भूल जाता है। न मजहब याद रहता है न ही सरहद, इसी तरह का काम प्रेमी जोड़े ने भी किया दिलचस्प बात ये है की दोनों विदेशी हैं लेकिन उन्होंने शादी भारत में हिन्दू रीति रिवाज से की है। रूस और यूक्रेन में भले ही युद्ध चल रहा है। लेकिन इन दोनों देशों के युवक-युवती ने हिमाचल प्रदेश में शादी करके इस दुश्मनी को खत्म करने का प्रयास किया। रूस के युवक सिरगी नोविका और यूक्रेन की युवती एलोना ब्रामोका ने शादी की। दूल्हा बैंड बाजे के साथ बारात लेकर आया। दुल्हन पक्ष की ओर से हिंदू रीति रिवाज से वेद सजाई गई। कन्यादान और सात फेरे हुए। खनियारा के खड़ौता स्थित नारायण मंदिर दिव्य आश्रम में पूरा आयोजन हुआ। आश्रम के पंडित संदीप शर्मा की मौजूदगी में स्थानीय निवासी विनोद शर्मा और उनके परिवार ने कन्यादान कर सभी वैवाहिक रस्मों को पूरा किया। पंडित रमन शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ शादी की सभी रस्में और रीति रिवाज करवाए।
बताया गया की दोनों पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के धर्मकोट में रहते हैं। पिछले दिनों ही युद्ध के दौरान ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा था और दोनों देशों के माहौल को देखते हुए उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया था।


By - STVN INDIA
05-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.