कांग्रेस को झटका अध्यक्ष के चुनाव से पहले बसपा में शामिल हुआ पार्षद

 

राजनीति में कब क्या हो जाए इसका अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता। दमोह जिले के पथरिया की राजनीति में भी उथल पुथल मची हुई है। पहले बसपा, निर्दलीय और भाजपा पार्षदों ने गंगाजल लेकर कसमें खाई। वहीं अब कांग्रेस का एक पार्षद राकेश साहू पार्टी छोड़ बसपा में शामिल हो गया है। जिससे नगर परिषद अध्यक्ष के लिए पेंच सा फंसता हुआ नज़र आ रहा है। दरअसल शुक्रवार को नगर अध्यक्ष की घोषणा होना है। उसके पहले एक पार्षद ने कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ले ली। नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचन की कार्यवाही 5 अगस्त को होना है जिसके पहले सभी पार्टियों द्वारा अपने-अपने समीकरण बनाने में लगे हुए हैं। बता दें की कांग्रेस पार्टी के 7, भाजपा 4 और बसपा 3 तो 1 निर्दलीय पार्षद है। बहुमत हासिल करने के लिए 8 पार्षदों की जरुरत है। ऐसे में बिना गठबंधन के कोई भी नगर सरकार नही बना पायेगा। वार्ड नं 2 के कांग्रेस के पार्षद राकेश साहू ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की जिससे अब कांग्रेस के हाथ में 6 ही पार्षद बचे हैं। तो भाजपा और बसपा के बराबर 4-4 हो गये हैं। एक निर्दलीय को मिलाकर गठबंधन में 9 पार्षद हो गये। गंगाजल लेकर शपथ लेने के बाद अब समीकरण वही रहते हैं या कुछ बदलाव होगा यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा


By - SAGAR TV NEWS
04-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.