सागर-यूटीडी के टीचर क्वार्टर में लगे चंदन के पेड़ काट ले गए चोर,रिटायर्ड प्रॉक्टर ने खदेड़ा

 

सागर-यूटीडी के टीचर क्वार्टर में लगे चंदन के पेड़ काट ले गए चोर,रिटायर्ड प्रॉक्टर ने खदेड़ा

सागर-यूटीडी के टीचर क्वार्टर से चंदन का पेड़ काट ले गए चोर

सागर के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में लगे चंदन के पेड़ों की कटाई का सिलसिला थामने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार चोर पेड़ों को निशाना बनाकर इन्हे काट रहे हैं। ताजा मामला मंगलवार- बुधवार की दरम्यानी रात को सामने आया। जहाँ टीचर क्वार्टर में लगे दो चंदन के पेड़ काटकर अज्ञात चोर ले गए। वहीं एक पेड़ पर आरी चलाई लेकिन लोगों के आने जाने पर चोर भाग निकले। चंदन चोरी की यह घटना विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी के आवास के पास हुई। लेकिन इसके बाद भी वे नहीं जागे। इससे उनकी कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। ऐसी जानकारी है की रिटायर्ड प्रो. एपी दुबे के जागने पर उन्होंने बंदूक लेकर चोरों को खदेड़ा। इसके बाद सुरक्षा अधिकारी शंकर पटेल भी मौके पर पहुंचे।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में लगे चंदन के पेड़ों की कटाई के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। पहले चोर जंगल से पेड़ों को काटकर ले जाते थे वहीँ अब कर्मचारियों के लगे आवासों से ही चंदन काटा जा रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
04-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.