सागर के बाघराज मंदिर में गज़ब की भक्ति उमड़ रहे हैं श्रद्धालु || SAGAR TV NEWS ||

 

इन दिनों सावन का पवन महीना चल रहा है। जिसके चलते सागर में एक अलग ही भक्ति वाला माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर के प्रसिद्द मां हरसिद्धि देवी बाघराज मंदिर परिसर में पार्थिव शिवलिंग रुद्री निर्माण का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही श्रीमद् भागवत कथा भी आयोजित की गयी है। कथा का वाचन बाघराज मंदिर के पुजारी पुष्पेंद्र पाठक महाराज द्वारा किया जा रहा है। कथा के मुख्य यजमान रेवाराम पटेल, रामू पावर, रघवीर प्रजापति, लक्ष्मीनारायण पंडा हैं। गौरतलब है की की कथा 2 अगस्त से शुरू हुई थी जो 9 अगस्त तक चलेगी। जहां आख़िरी दिन पूर्णाहुति और प्रसादी वितरण भी किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की बात की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में यह सभी कार्यक्रम मां हरसिद्धि देवी बाघराज मंदिर के भक्त गणों और वार्ड वासियों के द्वारा किया जा रहा है। यहां पर सावन के महीने में इस तरह का आयोजन यह हर साल किया जाता है।


By - Sagar tv news
04-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.