जिस महिला को सोते से जगा कर दिया टिकट वही चुनी गई नगर पालिका अध्यक्ष

 

कहते हैं की दो लोगों में किसी तीसरे का भला हो जाता है। ऐसा ही एमपी के शिवपुरी में भी हुआ जहां नगर पालिका में भाजपा की दो दिग्गजों की टक्कर का लाभ भाजपा की गायत्री शर्मा को मिला जिन्हे अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि अध्यक्ष पद के लिए सीधी लड़ाई दीप्ती दुबे और सरोज व्यास बीच थीं और दोनों ही भाजपा से पार्षद का चुनाव जीती थी। बताया जा रहा है कि खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया दीप्ती को अध्यक्ष बनाने की कोशिश में थीं। लेकिन चुनाव का समय आते ही दीप्ती के पास 39 पार्षदों में से केवल 14 पार्षद रह गए। जबकि सरोज व्यास के पक्ष में करीब 22 थे। यह बात यशोधरा को पता चली तो उन्होंने हर हाल में अपना अध्यक्ष बनवाने की ठान ली। इसके लिए वे बीती रात सरोज व्यास से घर पहुंची लेकिन बात नहीं बनी। ऐसी जानकारी है की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा ने बीच का रास्ता निकालते हुए किसान महिला गायत्री शर्मा को टिकट दिया था जो अध्यक्ष चुनी गई। गायत्री शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता भी रही हैं। साथ ही जुझारू महिला हैं। निर्वाचित होने के बाद गायत्री शर्मा के आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके लिए उन्होंने श्रेय यशोधरा राजे सिंधिया को दिया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने मीडिया से बात कर जानकारी दी


By - SAGAR TV NEWS
03-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.