सागर-सावन में मिनी वृंदावन पहुंचे कलेक्टर, पत्नी के साथ भगवान को झूला झुलाया || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर श्री देव वृंदावन बाग मंदिर में सावन के झूले डले हुए हैं सागर कलेक्टर दीपक आर्य पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे, उन्होंने सामान्य नागरिक की तरह ही भीड़ भाड़ में मेले का आनंद लिया ।उन्होंने मंदिर के भीतर जाकर भगवान के दर्शन किए माथा टेका और झूला भी झूलाया वृंदावन मंदिर के महंत ने कलेक्टर को मंदिर की खास बातें और इतिहास भी बताया बता दें कि अति प्राचीन वृंदावन बाग मंदिर में हर साल सावन के महीने में मेले का आयोजन होता है सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं ।
झूला डालने के बाद से ही वृंदावन बाग मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है जो आकर्षण का केंद्र है वही द्वार पर खड़ी हथिनी लक्ष्मी भी लोगों को आकर्षित करती है ।
सावन में झूलों के पीछे वैज्ञानिक कारण भी छिपा हैं माना जाता है कि
इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया के साथ कई तरह के कीट भी हमारे आसपास होते हैं। सावन में व्रत करना कम खाने और स्वस्थ रहना का संकेत है। तो वहीं बीमादियों में स्वस्थ मानसिकता बनाये रख के के लिए सनातन धर्म मे उत्सव मनाया जाता है जो रक्षाबंधन तक चलता है। उत्सव का मानव मन पर सकारात्मक मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ता है। जिससे रोगों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। वहीं इसका धार्मिक महत्व भी है जिससे हिन्दू धर्म के अनुसार पापों से मुक्ति और ईश्वर की प्राप्ति होती है।


By - Sagar tv news
03-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.