सागर-31 करोड़ की लागत से बनेगा वाईपास, पीलीकोठी से निगम तक नया ओवरब्रिज मंजूर || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर शहर के एक मात्र ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए तीसरी भुजा भगवानगंज की ओर निकाली जाएगी। इसके लिए 20 करोड़ की मंजूरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दे दी है। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि उन्होंने सिविल लाइन से मकरोनिया चौराहे तक 32.50 करोड़ और पीलीकोठी से नगर निगम ऑफिस तक 20.75 करोड़ के दो ओवर ब्रिज की स्वीकृति दी है वही इसके अलावा सागर बायपास मार्ग के लिए भी 31 करोड़ की स्वीकृति दी है। इनके बनने से ट्रैफिक और सुगम होगा।
बता दे कि शहर में 21 साल पहले बने राहतगढ़ बस स्टैंड रेलवे ओवर ब्रिज की डिजाइन में अब बदलाव होगा। पहले यह ब्रिज राहतगढ़ बस स्टैंड से भगवानगंज और खुरई रोड दोनों ओर बनाया जाना था, लेकिन जमीन न मिलने और राजनीतिक दखल के कारण इसकी भुजा केवल खुरई रोड की ओर डायवर्ट की गई। हाल में ही इस ब्रिज का रिनोवेशन किया गया है। वहीं इंदिरा नेत्र चिकित्सालय के यहां ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए चौड़ीकरण भी हुआ है। इसके बाद भी भगवानगंज सड़क तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। अब यह समस्या ब्रिज की तीसरी भुजा के बनने के बाद हल हो जाएगी।


By - Sagar tv news
02-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.