बाइक पर तिरंगा लेकर निकले पुलिसकर्मी खुद एसपी ने संभाली

 

भारत की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसको लेकर छतरपुर एसपी सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली। जो मातागुवां से शुरू हुई। डीजे में बज रहे देश भक्ति गानों के साथ यह रैली मातागुवां, पनागर, बिजावर से होती हुई जटाशंकर धाम पहुंची। इस रैली में पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर काफी उत्साहित नजर आए। खास बात यह रही कि इस तिरंगा यात्रा रैली का नेतृत्व खुद एसपी सचिन शर्मा ने किया। जैसे ही यह यात्रा रैली जटाशंकर धाम पहुंची। वहां मौजूद बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने इस रैली का स्वागत किया और पुलिस की इस पहल प्रशंसा की।
इसको लेकर एसपी सचिन शर्मा ने बताया की हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान पर चल रहा है उसी के तहत छतरपुर पुलिस एक अभियान चला रही है। इसमें एक बाइकर क्लब बनाया गया है। जिससे आमजन भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा सभी घरों पर तिरंगा लगाएं।


By - SAGAR TV NEWS
02-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.