सागर में प्राचीन और अद्भुत शिवलिंग, एक साथ 108 शिवलिंगों का होता है अभिषेक || SAGAR TV NEWS ||

 

वैसे तो हमारे देश में भगवान शिव के अनेकों प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर मठ मौजूद हैं। लेकिन देश में कुछ धार्मिक स्थल ऐसे भी हैं। जहां के बारे में लोग बहुत कम जानकारी रखते हैं। जिनका महत्त्व ज्यादा है। सागर जिले के राहतगढ़ में भी भगवान शिव का ऐसा ही एक प्राचीन और अद्भुत शिवलिंग है। जहां एक लोटा जल अर्पित करने से एक साथ 108 शिवलिंगों का अभिषेक होता है।
सागर से 35 किलोमीटर दूर सागर भोपाल रोड पर स्थित राहतगढ़ अपने ऐतिहासिक रहस्य और रोमांच से भरी विरासतों के लिए जाना जाता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से पत्थर से यहां बने शिव मंदिर में कई विशेषताएं है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर नंदी विराजे हैं तो गर्भ गृह में शिवलिंग स्थापित है। खास बात यह है कि यहां शिवलिंग को एक ही पत्थर पर निर्मित किया गया है। मुख्य शिवलिंग की जलहरी में छोटे-छोटे 108 शिवलिंग स्थापित हैं। जिनकी विशेषता बताया जाता है की इस शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाने से 108 शिवलिंगों का खुद अभिषेक हो जाता है। और मंदिर की एक परिक्रमा करने से 108 परिक्रमा का फल मिलता है हालांकि जानकार इस शिव मंदिर के इतिहास के बारे में तोे ज्यादा जानकारी नही बता पाते लेकिन उनका कहना है कि यहां के किले को राजाओं ने बनवाया था। जिस हिसाब से यह मंदिर 1 हजार साल से भी ज्यादा प्राचीन है। सावन महीने के हर सोमवार को और महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में यहां दर्शन करने वाले श्रद्धालु पहुंचते हैं।
मामले में डा. हरिसिंह गौर विवि के प्रो बीके श्रीवास्तव बताते हैं की ये मंदिर काफी प्राचीन है।


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
02-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.